आरिफ नियाज़ी
मणिपुर की घटना ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है इस घटना से जहां देश के सभी लोगों में भारी रोष व्याप्त है वहीं रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की बहुत ही निंदनीय घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया कर जोरदार नारेबाजी की गई।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि, मणिपुर प्रदेश में महिलाओं के साथ जो अत्याचार किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है।
इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है ऐसे लोगों को फांसी दी जाए जिन्होंने महिलाओं के साथ अत्याचार और बर्बरता की है। उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं से देश की साख खराब हुई है और उससे भी ज्यादा दुख एवं निंदा की बात है कि मणिपुर में भाजपा सरकार राज भवन में हाथ पर हाथ धरे बैठी रही आज तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। चौधरी ने आरोप लगाया की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दो शब्द आज तक भी नहीं कहे और गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं फूटा।
जबकि मणिपुर राज्य महीनों से लगातार जल रहा है। काफी लोगों की मौत हो चुकी है महिलाओं के साथ हुए अत्याचार इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि मणिपुर की सरकार बर्खास्त की जाए। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि, आजाद भारत में इस तरह से महिलाओं के साथ कायराना हरकत ना केवल निंदनीय है बल्कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिये। इस अवसर पर विकास त्यागी, हेमेंद्र चौधरी, सुधीर शांडिल्य, जगदेव सिंह सेखों, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने भी अपने वक्तव्य में भाजपा सरकार की निंदा की।
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री मंजू कश्यप, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, अजय चौधरी, पंकज सोनकर, अनिरुद्ध पुरी, मोहन सिंह रावत, ललित बिष्ट, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमन अग्रवाल, अरशद अली, नमन नेगी, प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, भूषण त्यागी, लवी त्यागी, रईस अहमद, रणबीर नागर, सुशील कश्यप, सुनील कश्यप, डॉ अफजल, मोहन नारायण सक्सेना, नीरज अग्रवाल, मोहम्मद जाकिर, दलित नेता विजय पाल सिंह, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, दीपक वर्मा, नूर आलम, आकाश कुमार आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला