आरिफ नियाज़ी
आगामी 30 जुलाई को मोहर्रम को लेकर गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रुड़की के सभी अखाड़ों के उस्ताद और खलीफाओं की महत्वपूर्ण बैठक ली गई जिसमें शांति व्यवस्था बनाने हेतु विचार विमर्श के साथ रूट वाइज तय किए गए हैं।साथ ही कोई भी नई परंपरा ना की जाए उस पर भी सहमति सभी की ली गई । कोतवाल बीएल भारती ने अखाड़े के सभी उस्ताद खलीफाऔ से कहा है कि किसी भी तरह का उत्पात या हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। कोई भी नई परंपरा की नहीं होगी।
भारती ने कहा नशेड़ी और शराबी तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस अवसर पर आजाद नगर के अंजुमन अकबरी अखाड़ा, शान ए अकबरी, साबरी अकबरी, बक्सा अखाड़ा रामपुर, साबरी अखाड़ा, पंचायती ताजिया के साथ सभी जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
सभी को हिदायत दी गई है किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हुड़दंगियों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।इस अवसर पर खलीफा बोबी अख्तर, याकूब अहमद, अख्लाक अहमद, रियाज़ कुरैशी,मोहम्मद अहसान, डाक्टर इशान, साजिद अहमद आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला