Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन,मुआवजे की मांग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसानों का आरोप था की बाढ़ से किसानों की फसलें तबाह और बर्बाद हो चुकी हैं लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी की अगर जल्द ही सरकार ने किसानों को मुआवजा ना दिया तो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल आज भारतीय किसान यूनियन के सैंकड़ों किसान रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे जहां सरकार के खिलाफ उन्होंने जोरदार नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की
भारी बारिश से किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है जिसके चलते किसान बेहद परेशान हैं उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार अपनी मस्ती में मस्त है उसे किसान की कोई चिंता नहीं है ।

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा ना दिया गया तो भारतीय किसान यूनियन आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश ने तबाही मचा दी थी जिसके चलते हरिद्वार जिले में किसानों की फसलों का बहुत भारी नुकसान हुआ है जिसके चलते रुड़की और नारसन क्षेत्रों के किसानों की सभी फसलें तबाह हो चुकी है

सरकार ने अभी मुआवजे की राशि निर्धारित नहीं की है जिससे किसानों में भारी रोष है।वहीं भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी सैंकड़ों किसानों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री हरिद्वार जिले का आपदा के नाम पर दौरा करके औपचारिकता पूरी कर रहे हैं

जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं है अभी तक भी किसी किसान को उसकी फसल का मुआवजा नहीं दिया गया है मवेशियों के लिए किसानों को चारे की सबसे बड़ी दिक्कत हो रही है लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है हालात बेहद खराब है अगर यही हाल चलता रहा तो किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369