Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश कुमार का फूंका पुतला,विधायक मुर्दाबाद के लगाए नारे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से विधायक उमेश कुमार के खिलाफ ढंडेरा के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था की विधायक उमेश कुमार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित कर विकास के झूठे दावे कर रहे हैं अब तो उमेश कुमार भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धमकाने लगे हैं जिसे भाजपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है की उमेश कुमार मिलापनगर क्षेत्र की जलभराव की समस्या को आज तक ठीक नहीं कर पाए हैं केवल झूठ का सहारा लेकर मीडिया में अपने आपको बेहतर साबित कर रहे हैं।भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष जसवीर का आरोप है की उमेश कुमार और उनके समर्थक उन्हे धमकी दे रहे हैं अगर उमेश कुमार में दम है तो वह सामने आएं अगर भविष्य में मुझे या मेरे परिवार को कोई हानि होती है तो उसके जिम्मेदार उमेश कुमार होंगे।

इस मौके पर स्वामी दिनेशानंद भारती,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जसवीर पाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पाल , भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, मयंक पाल, चंदन पाल, रवि कश्यप, शेखर पुंडीर ,सोनू ,चरण सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण सिंह, रेखा नेगी ,संजीव सैनी ,अनुराग अग्रवाल ,रमेश चंद बाल्मीकि सतीश धीमान गोविंद बालियान नीरज सिंह स्वामी दिनेश नंद भारती, नीरज कुमार मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369