आरिफ नियाज़ी
रुड़की के बेलड़ा गांव की घटना के बाद जहां पुलिस बसपा नेता योगेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही है वहीं अब योगेश के समर्थन मे भी लोग घर से बाहर निकलने लगे हैं लोग योगेश कुमार को एक समाजसेवी और साफ सुथरी छवि वाला नेता बता रहे हैं। शिवपुरम कालोनी में आज सर्व समाज के दर्जनों लोगों ने योगेश कुमार के पक्ष में नारे लगाए और योगेश को बेलडा प्रकरण में पूरी तरह से निर्दोष बताया।
स्थानीय लोगों का कहना था की योगेश कुमार ने कोरोना काल में लोगों की हैसियत से बढ़चढकर मदद की है इतना ही नहीं उन्होंने जाती धर्म से ऊपर उठकर सभी जातियों और धर्मों के लोगों की सेवा की है निर्धन लड़कियों की शादी कराई है लेकिन जिस तरह उनकी छवि को पेश किया गया वह ठीक नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा की योगेश कुमार की बेलडा प्रकरण में न्याय मिलना चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना था की मामूली बात को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया और बड़ी घटना घट गई उन्होंने कहा की योगेश कुमार के साथ आज भी सर्व समाज मौजूद है।योगेश कुमार को इंसाफ मिलना चाहिए अगर ऐसा होता है तो कालोनी के सभी लोग पुलिस प्रशासन के आभारी रहेंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला