Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के साउथ सिविल लाइन और डिफेंस कालोनी के लोगों ने भी माना विधायक उमेश कुमार से बढ़कर कोई दूसरा नेता नहीं, दिन रात लगकर लोगों को जलभराव से दिला रहे निजात

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के साउथ सिविल लाइन , डिफेंस कॉलोनी मिलाप नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव से लोग बेहद परेशान है जिसके चलते तमाम राजनीतिक दल के नेता मौके पर आकर देख भी चुके हैं लेकिन किसी ने लोगों की कोई मदद नहीं की जैसे ही इसकी जानकारी खानपुर विधायक उमेश कुमार को लगी तो वह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद करने में जुट गए।अब उमेश कुमार दिन रात जलभराव वाले क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं और अपने निजी खर्च पर पंपिंग सेट और पाईप आदि लगाकर जलभराव से लोगों को निजात दिलवा रहे हैं।

उमेश कुमार के आगे आने से स्थानीय लोगों में भी भारी उत्साह है स्थानीय लोगों का मानना है कि विधायक उमेश कुमार बेहद सराहनीय कार्य कर रहे हैं और ऐसे समय में वह जनता के बीच में आए हैं जब पूरा क्षेत्र जलभराव में डूबा हुआ है हो ऐसे विधायक को बार-बार वह अपने बीच देखना चाहेंगे। विधायक उमेश डिफेंस कॉलोनी में देर रात भी उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ पानी निकालते नजर आए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उमेश कुमार एक फरिश्ता साबित हो रहें है जो जनता की सेवा कर रहे हैं और इस बाढ़ के समय जनता के बीच पानी निकालने का कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है की भारी बारिश के चलते साउथ सिविल लाइन डिफेंस कालोनी और मिलापनगर ने जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं जिनका जीना दूभर हो गया था आज भी हालात बेहद खराब हैं।प्रशासन भी दिन रात बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369