आरिफ नियाज़ी
रुड़की। पूर्व आई एफ एस किशन चंद की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं इस बार किशनचंद पर जमीन जमीन बेचने के नाम पर 55 लाख रुपए की ठगी का बड़ा आरोप लगा है।जिसमें उनकी पत्नी एव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृजरानी का नाम भी शामिल है।इतना ही नहीं किशन चंद के तीन पुत्रों को भी केस में शामिल किया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल साउथ दिल्ली और वर्तमान में देहरादून निवासी अजीत यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ कृषि जमीन खरीदने के लिए उन्होंने परिचित लोगों से कहा था जिसके चलते खेड़ी शिकोहपुर गांव में कुछ कृषि भूमि बिकने की जानकारी उन्हे मिली थी इसी बीच उन्हें कुछ लोगों ने युगेंद्र कुमार सिंह से ज्वालापुर घर पर मिलवाया। युगेंद्र ने बताया कि भूमि उनके परिवार की संपत्ति है और उनके भाई अभिषेक के नाम पर जमीन दर्ज है । विक्रेता ने दावा किया था कि जमीन का सौदा करने का उसे अधिकार है।
जमीन में बागवानी की हुई थी और तीन लाख तीस हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से भूमि का सौदा तय हुआ था जिसके चलते सौदा तय होने पर उन्होंने पचास लाख रुपये अभिषेक के खाते में डाल दिए बाकी रकम अलग से दी गई थी। उक्त जमीन अनुसूचित जाति के व्यक्ति के नाम थी तो नियमानुसार उसे बिक्री से पूर्व कोर्ट की अनुमति लेनी जरूरी थी। संबंधित कोर्ट में इसके लिए आवेदन किया गया। आरोपी पक्ष ने अपने खर्च पर बागवानी का काम करने को कहा।
28 मई को किशन चंद और युगेंद्र के कुछ लोगों के साथ खेत में आने का आरोप है। यह भी आरोप है कि झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने किशन चंद, उनकी पत्नी बृजरानी, पुत्र अभिषेक, युगेंद्र कुमार, कमलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला