आरिफ नियाज़ी
रुड़की। पुलिस ने रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ मारपीट और हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरफ्तारी के डर से मजबूर मुख्य आरोपी पार्षद सचिन चौधरी के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले सचिन चौधरी की सूचना देने पर एसएसपी द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
दरअसल जिले भर के सभी कर्मचारियों में रजिस्ट्रार कानूनगो बिजेंद्र कुमार की पिटाई से भारी रोष व्याप्त है जिसके चलते सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे हैं गुस्साए कर्मचारियों का आरोप है की जब तक सचिन की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे।वहीं आरोपियों के पेंच कसने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा उठाया गया कदम सफल रहा। मुख्य आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने वाले पर पुलिस ने पच्चीस हजार – के ईनाम की घोषणा होने के 24 घंटों के भीतर हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन चौधरी के तीन साथियों को कोतवाली रुड़की क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की है ।
रुड़की तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर तैनात विजेन्द्र कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए आपदा के समय राजकीय कार्य में बाधा व आपदा राहत उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने पर कोतवाली रुड़की में पार्षद सचिन चौधरी, शुभम व अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहित विभिन्न प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दर-दर भटक रहे मुख्य आरोपी सचिन के गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।
*पकड़े गए अभियुक्त-*
शुभम चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी कर्नल एनक्लेव रूड़की,दूसरा पंकज उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय राम किशन निवासी मोहनपुरा डबल फाटक जबकि तीसरा सन्दीप पुत्र स्व0 सुरेशानंद निवासी शिवाजी कालोनी ढ़डेरा रुड़की शामिल है।आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एस आई नितिन बिष्ट,कर्मवीर सिंह,नूर हसन, प्रवीण और संदीप शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला