Jan Mudde

No.1 news portal of India

कमेलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात हुआ जमकर पथराव और फायरिंग,मौके पर मची अफरातफरी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के कमेलपुर इकबालपुर गांव में देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।एक पक्ष का आरोप है की चावल कारोबारी पक्ष द्वारा उन पर फायरिंग की गई है जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

गौरतलब है की कमेलपुर इकबालपुर गांव में देर रात किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसके चलते हंगामा इतना बढ़ा कि दोनो ओर से पथराव शुरू हो गया और फायरिंग भी हुई ।हालांकि वीडियो में कुछ लोग अपने मकान के ऊपर से पत्थर बरसाते और लाठी डंडे लिए साफ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वहीं हंगामा इस क़दर बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई।फिलहाल दानिश पक्ष की ओर से गंगनहर कोतवाली को तहरीर दी गई है ।

कमेलपुर गांव निवासी उस्मान और दानिश का आरोप है की गांव के चावल कारोबारी का परिवार उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखता है जिसके चलते कुछ समय पहले भी उनके परिवार पर चावल कारोबारी पक्ष ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उन्होंने आरोप लगाया की चावल कारोबारी एक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो कभी भी कुछ भी करा सकता है उनका परिवार चावल कारोबारी की दबंगई से काफी डरा हुआ है भविष्य में कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार चावल कारोबारी का परिवार होगा।
फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369