आरिफ नियाज़ी
रुड़की के साउथ सिविल लाइन में जलभराव से हालात बेहद खराब हो चुके हैं आलम यह है की रास्ते और लोगों के घरों में आज भी गंदा पानी जमा है जिससे लोगों का घरों में रहना दुभर हो चुका है लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी सता रहा है।वहीं स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों से भी बेहद नाराज हैं जहां स्थानीय लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का घेराव तक कर डाला वहीं भाजपा विधायक से भी लोग काफी नाराज दिखाई दिए जिनके साथ लोगों की जमकर कहासुनी और नोकझौंक हुई।
गौरतलब है की रुड़की के साउथ सिविल लाइन क्षेत्र में भारी बारिश का पानी आ जाने से रास्तों में चार चार फीट पानी भर चुका है वहीं लोगों के घरों में भी पानी भरा है लेकिन नगर निगम के काफी प्रयास के बावजूद भी पानी नहीं निकल पा रहा है जिसके चलते स्थानीय लोगों का गुस्सा अब बढ़ता ही जा रहा है।आज शाम जैसे ही जलभराव की जानकारी लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनका घेराव तक कर डाला और जमकर कहासुनी हुई ।
इतना ही नहीं उसके कुछ देर बाद भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी को जलभराव का समाधान करने के साथ साथ दूसरे स्थान पर निकासी करने के आदेश दिए। इसी बात को लेकर मोहनपुरा क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंच गए जहां उनकी विधायक प्रदीप बत्रा के साथ काफी नोकझोंक हुई।जिसके बाद भाजपा विधायक मौके से वापस लौट गए लेकिन पानी की निकासी के लिए नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी की टीम मौके पर मौजूद रही।
वहीं इस बाबत पार्षद सचिन चौधरी का कहना है की साउथ सिविल लाइन के पानी की निकासी को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे हैं प्रशासन और नगर निगम की टीमें भी आ चुकी हैं जल्द ही पानी की निकासी कर दी जाएगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला