आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार रुड़की की सड़कों पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा है वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों का फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। रुड़की देहरादून हाइवे पर हिंदू मुस्लिम एकता की नई मिसाल देखने को मिली जिसमें इब्राहिमपुर निवासी प्रमुख समाजसेवी और नगर पंचायत के भावी प्रतियाशी मोहम्मद जुल्फकार ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ फूलों से शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मोहम्मद जुल्फकार द्वारा शिवभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
तिरंगे झंडो के साथ चारों ओर देशभक्ति के गीत सुनाई दे रहे थे।शिवभक्तों के स्वागत को लेकर मुस्लिम समाज में भारी उत्साह दिखाई दिया। आलम यह रहा की शिवभक्तों के वाहन पर कई घंटे तक फूलों की बरसात होती रही।इस दौरान शिवभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
दरअसल कुछ समय पहले रामपुर गांव में कावड़ के दौरान पथराव और हिंसक झड़प हो गई थी जिसमें काफी लोग घायल हुए थे इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहता है और जब भी सालियर की कावड़ रामपुर से होकर गुजरती है इसके बाद से लगातार पुलिस प्रशासन गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहता है ।
सालियर की कावड़ को लेकर आज भी प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।इस दौरान मोहम्मद जुल्फकार ने कहा कि वह हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे आपसी सौहार्द के लिए वह शिवभक्तों का स्वागत कर रहे हैं इतना ही नहीं समाजसेवी रहमत अली ने सभी शिवभक्तों को गले लगाकर उन्हे मुबारकबाद दी।इस मौके पर इब्राहिमपुर गांव के सभी जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला