Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को मिली उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अब सैयद शिराज उस्मान होंगे जिसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।सैयद शिराज उस्मान हरिद्वार में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है जिनको अब अपने मूल पद के साथ उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व भी दिया गया है।

गौरतलब है की पिछले लंबे समय से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद को लेकर चर्चाएं आम थीं जिसके चलते शासन ने आज बड़ा और अहम निर्णय लेते हुए हरिद्वार में तैनात ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सैयद शिराज उस्मान को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद जताई जा रही है की सैय्यद शिराज उस्मान वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे और कलियर शरीफ साबिर साहब की दरगाह को लेकर कुछ अहम फैसले ले सकते हैं।

गौरतलब है कि आई पी एस मुख्तार मोहसिन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्य भी बेहद सराहनीय रहा है उन्होंने भी बहुत कम समय में बड़ी ईमानदारी के साथ कुछ अहम फैसले लिए जिसके चलते दरगाह साबिर पाक रह0और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड को काफी लाभ भी मिला। वक्फ बोर्ड के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आने से उम्मीद जताई जा रही है की कलियर शरीफ दरगाह के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

इतना ही नहीं सैयद शिराज उस्मान पिछले लंबे समय तक रुड़की में भी ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रहे हैं और वह समय समय पर कलियर शरीफ आते जाते रहे हैं और वहां की समस्याओं से वह बखूबी वाकिफ हैं सरकार के इस निर्णय का कलियर शरीफ के लोगों ने स्वागत किया है वहीं सैयद शिराज उस्मान के आने से अकीदतमंद लोगों में खुशी का माहौल है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369