आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का कहर जारी है आलम यह है की रुड़की के सभी इलाकों में पानी भरने से लोगों का जीना दुभर हो चुका है।चार दिन की मूसलाधार बारिश में रामपुर चुंगी,गुलाबनगर,सत्ती मोहल्ला, साउथ सिविल लाइन आदि इलाकों में बाढ़ के हालात बन चुके हैं ।रामपुर चुंगी पर सड़कों पर चार चार फीट से भी ऊपर पानी पहुंच चुका है जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है आसपास के दुकानदारों ने भी भारी जलभराव के चलते अपनी दुकानें बंद कर दी हैं
वहीं ट्रैक्टर मालिकों की बल्ले बल्ले हो रही है। ट्रैक्टर स्वामी बाइक को पानी से बाहर निकालने के सौ और चौपहिया वाहनों से तीन सौ से लेकर चार सौ रुपए तक वसूल रहे हैं इतना ही नहीं बढ़ती आमदनी को देखते हुए आसपास के सभी गांव के लगभग तीन दर्जन से अधिक ट्रैक्टर रामपुर चुंगी पर पहुंच चुके हैं जो वाहनों को पानी से निकालने का काम कर रहे हैं। रामपुर चुंगी पर सबसे अधिक पानी है
जिसका फायदा ट्रैक्टर स्वामी भरपूर उठा रहे हैं रामपुर चुंगी से गुजरने वाले वाहन बीच पानी में ही रुक जाते हैं पानी का बहाव इतना तेज है की पैदल भी निकलना मुश्किल है।वहीं भारी बारिश के चलते रुड़की में जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। रामपुर चुंगी के आसपास के इलाके पानी में डूबे हुए हैं सड़कों पर पानी भरने से महिलाएं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला