आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता द्वारा अपने स्वर्गीय पिता जी श्री राम बिहारी गुप्ता जी की स्मृति में लगाया गया कावड़ शिविर का आज समापन कर दिया गया।
गौरतलब है की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 जुलाई से विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की गई थी जिसमे शिवभक्तों के लिए हर समय चाय नाश्ते से लेकर रात्रि भोजन तक की व्यवस्था नियमित रूप से की गई थी ।इस शिविर की खास बात यह थी कि इसमें शहर के व्यापारी वर्ग से लेकर ,शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भंडारे में समय-समय पर अपनी सेवाएं प्रदान की गई थी शहर के सम्मानित लोगों द्वारा भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया था ।
इसी कड़ी में सचिन गुप्ता और पूजा गुप्ता द्वारा सभी सम्मानित लोगों का बद्रीनाथ धाम से मंगवाई गई मालाओं को पहना कर और श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सभी को सम्मानित भी किया गया था इस कैंप में हिंदू मुस्लिम सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था जिससे हिंदू मुस्लिम एकता की एक नई मिसाल पेश की गई थी। भारी बारिश के बावजूद भी सचिन गुप्ता और उनकी टीम ने लगातार सेवाएं जारी रखीं जहां दूर-दूर तक सचिन गुप्ता के कावड़ शिविर की चर्चा रही और भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्था की चर्चा दूर-दूर तक रही आज दसवां दिन सचिन गुप्ता द्वारा पूजा पाठ हवन विधि विधान से कर कैंप का समापन कर दिया गया।
शिविर के समापन अवसर पर डॉ विनय गुप्ता, डॉ अनिल शर्मा, डॉक्टर पाल, ईश्वर लाल शास्त्री , रितु कंडियाल,आशीष सैनी, राजेंद्र चौधरी, प्रमोद चौधरी,हेमेंद्र चौधरी , रणवीर नागर ,अमित गर्ग ,अश्वनी छाबड ,लवी त्यागी, जसविंदर सिंह, मनोज जयंत ,सौरभ चौरसिया ,सुभाष चौधरी,
अभिषेक सिंगल, सतीश चौधरी , शकील अहमद , सोनी रोड , मोहम्मद चांद ,तंजीम ,शाहनवाज, बेनी प्रसाद ,एडवोकेट दीपक वैश्य, दीपक वर्मा, रईस अहमद , मोहम्मद साहिल, सलमान खान, मकसूद,भूपेंद्र दीवान ,सुशील कश्यप , गुड्डू पूर्व पार्षद आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला