आरिफ नियाज़ी
रुड़की में भारी बरसात के चलते हालात बेहद खराब हैं नदी नालों का गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।शहर की पॉश कालोनी मानी जाने वाली साउथ सिविल लाइन में नाला निर्माण ना होने से हालात बेहद खराब हैं ।वहीं स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का जिम्मेदार जहां जनप्रतिनिधियों को बताया वहीं पार्षद सचिन चौधरी ने अपने क्षेत्र में नाला निर्माण ना होने का ज़िम्मेदार मुख्य नगर आयुक्त को बताया।
सचिन ने नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा की आज उनके क्षेत्र के लोग जलभराव से अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है क्षेत्र में जलभराव के जिम्मेदार नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी हैं जिन्होंने बड़ी लापरवाही बरती।उन्होंने कहा की मुख्य नगर अधिकारी साउथ सिविल लाइन से आगे नाले का निर्माण कराना नहीं चाहते ई टेंडरिंग करने के लिए तैयार नहीं है हालात बेहद खराब हैं जिसके जिम्मेदार नगर आयुक्त हैं।
पार्षद सचिन का आरोप है की अगर पौने दो करोड़ की धनराशि नाले में लगाई जाती तो पांच वार्ड में जलभराव की स्थिति समाप्त हो जाती लेकिन मुख्य नगर अधिकारी की लापरवाही का खामियाजा उन्हें और उनके क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अब साउथ सिविल लाइन के पानी को उनके क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की जा रही है जिसका लोग विरोध कर रहे हैं दूसरे क्षेत्र के पानी का विरोध जारी रहेगा ।
उन्होंने कहा की नगर निगम उनके क्षेत्रों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जबकि लोग गंदे पानी के जलभराव से बेहद परेशान हो चुके हैं साउथ सिविल लाइन का पानी उनके क्षेत्र में डालने का विरोध किया जाएगा।सचिन का आरोप है की नगर निगम उनके क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस मौके पर सभी लोगों ने साउथ सिविल लाइन के पानी आने का कड़ा विरोध किया ।जिसके बाद साउथ सिविल लाइन के पार्षद डॉ नवनीत शर्मा को नगर निगम के टैंकर को वापस लौटाना पड़ा।
गौरतलब है की नगर निगम अपने टैंक से साउथ सिविल लाइन में घरों में घुसे पानी को टैंकरों से निकालना चाहता था जिसके चलते तीन टैंकर एक मकान से पानी के निकाले भी गए लेकिन बाद में टैंकरों को वापस लौटाना पड़ा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला