आरिफ नियाज़ी
रुड़की के साउथ साउथ सिविल लाइन में जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने नगर निगम के टैंकर से लोगों के मकानों से गंदा पानी निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन जलभराव इतना जबरदस्त था कि सड़कों पर देर शाम तक भी पानी भरा रहा।डॉ नवनीत शर्मा ने जलभराव की सूचना तुरंत ही रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को दी जिसके चलते मौके पर पहुंचे मेयर गौरव गोयल और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने जलभराव की स्थिति को देखा तो वह भी हैरान रह गए उन्होंने कहा कि जल्द ही साउथ सिविल लाइन के लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी।
गौरतलब है कि साउथ सिविल लाइन में नाला निर्माण ना होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है भारी बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं जिसके चलते सड़क और साउथ सिविल लाइन के लोगों के घरों में भी पानी भर जाता है जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोग पार्षद डॉ नवनीत शर्मा से कर चुके हैं नवनीत शर्मा लगातार नगर निगम में नाला निर्माण करने की मांग उठाते रहे हैं उसे स्वीकृत भी करा दिया है हालांकि काफी समय पहले नाले के टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद नाला निर्माण पूरा ना होने के चलते जलभराव की समस्या लोगों को सता रही है।
खास बात यह है की इस नाला निर्माण में विलम्ब का कारण कुछ स्थानीय नेताओं की राजनीति आड़े आना बताई जा रही है। अब आलम यह है कि भारी बरसात में हालात इतने खराब है कि सड़क पर चलना लोगों को दुभर हो गया है बच्चों और महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं जिसकी शिकायत वह लगातार अपने पार्षद से करते रहे हैं आज सुबह सवेरे स्थानीय पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने हालात बेकाबू देखे तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना मुख्य नगर अधिकारी को दी जिसके बाद मौके पर टैंकर और जेसीबी को मौके पर बुलाना पड़ा।
लेकिन बड़ी समस्या उस समय खड़ी हो गई जब गंदे पानी के टैंकर को खाली करने की बारी आई। टैंकर को खाली करने के विरोध में कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया जिसके चलते गंदे पानी के टैंकर को भी कुछ देर बाद वापस लौटाना पड़ा। वहीं इस बाबत पार्षद डॉ नवनीत शर्मा का कहना है की उनके क्षेत्र में नाला निर्माण ना होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है जलभराव के चलते आज लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल सकते।अगर जल्द ही नाला निर्माण ना हुआ तो हालात और भी खराब हो जायेंगे। उन्होंने तहसील प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द नाला निर्माण कराने की भी मांग की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला