आरिफ नियाज़ी
रुड़की। कावड़ पटरी एक तरफ जहां महादेव के नारों से गूंज रही है और शिवभक्त बड़ी संख्या में गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं वहीं कुछ सामाजिक संगठनों के साथ साथ नेता भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आए हैं।गंगनहर कावड़ पटरी पर हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी द्वारा भी एक कावड़ सेवा शिविर लगाया गया है जिसमें निरंतर शिवभक्तों के जलपान आदि की व्यवस्था की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के कांवड़ सेवा शिविर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय सिंह भी पहुंचे जहां उन्होंने ना सिर्फ शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ शिवभक्तों पर जमकर फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत भी किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।
अजय सिंह और किरण चौधरी ने शिव भक्तों को पहले सोमवार को शिव व्रत का भंडारा बांटा और फल पेठा मखाने की खीर के साथ केले भी वितरण किए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों की लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर सेवा करने का कार्य किया जा रहा है इसके लिए सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। हम सभी को मिलकर कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए और सावन माह में भोलेनाथ भगवान को प्रसन्न करना चाहिए।
उनके द्वारा कांवड़ पटरी पर जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की और उनका शिक्षा नगरी में आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाअध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, प्रदीप, अमित, अंशु चौधरी, चौधरी महावीर चेयरमैन, राजू पॉटी, रामपाल सिंह, विपुल चौधरी, अंकित चौधरी, शुभम राणा ,दीपक पांडे, मोनू ,सचिन अंकुश, मानकपुर ग्राम प्रधान चौधरी कुलवीर सिंह,पूर्व प्रधान राजू ,बबलू त्यागी, नाथीराम, रोबिन रावत, सुनील, चौधरी नेत्रपाल, वेदपाल, संजय आदि मौजूद रहें।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला