Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सचिन गुप्ता के कावड़ शिविर में पहुंच रही शिवभक्तों की भारी भीड़, किचन की जिम्मेदारी भी खुद संभाली

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में जगह जगह हर हर महादेव की गूंज है तो वहीं शिवभक्तों के लिए कावड़ पटरी पर भंडारे भी आयोजित किए गए हैं। जिसके चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता द्वारा भी विशाल कावड़ शिविर लगाया गया है जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं। सचिन गुप्ता द्वारा लगाए गए भंडारे में शिवभक्तों को बड़ी राहत मिलती है यहां पर भोजन के साथ साथ सुबह और शाम का नाश्ता भी मिलता है इस शिविर की खास बात यह है की शिविर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है भोजन के बाद तुरंत ही पूरे पंडाल की साफ सफाई कराई जाती है पीने के पानी से लेकर चाय तक के बेहतर इंतजाम किए गए हैं ।

इस शिविर में जहां हिंदू अपनी आस्था के साथ लगातार सेवाएं दे रहे हैं वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी हर समय शिवभक्तों की सेवा में तत्पर रहते हैं। शिवभक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। कावड़ शिविर में सचिन गुप्ता भोजन से लेकर पीने के पानी तक पर अपनी खास नजर रखते हैं यही कारण है की शिविर में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी खास ध्यान रखा गया है रसोई की जिम्मेदारी जहां सचिन गुप्ता ने और बेहतर की है वहीं नाश्ते की क्वालिटी का भी खास ध्यान भी रखा है।

गौरतलब है की रुड़की के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता श्री रामबिहारी गुप्ता की स्मृति में विशाल कावड़ शिविर का आयोजन किया है जिसमें शिवभक्तों की भारी भीड़ जमा रहती है। आज शिविर का 8वा दिन है जिसके चलते सचिन गुप्ता द्वारा इस शिविर को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है आप शिविर के किचन में पहली बार सचिन गुप्ता को भोजन तैयार करते हुए देख सकते हैं उनके साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ऋतु कंडियाल भी दिन रात शिवभक्तों की सेवा में लगी हुई हैं।खराब मौसम और भारी बारिश में भी शिविर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

खास बात यह है की सचिन गुप्ता अपने व्यक्तिगत खर्च पर विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं किसी से कोई चंदा या सहयोग नहीं लिया जाता। सचिन गुप्ता का कहना है की शिवभक्तों की सेवा करने से उनके मन को शांति मिलती है और वह अपने पिता की स्मृति में इस विशाल भंडारे का आयोजन कर रहे हैं।भोलो की सेवा कर पुण्य अर्जित होता है और धर्म को लाभ भी मिलता है।इस मौके पर पूर्व पार्षद गुड्डू ,कलीम खान,चांद,तंजीम,सोनकर आदि बड़ी संख्या में उनकी टीम के लोग शामिल रहते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369