Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की क्षत्रिय समाज का सिविल लाइन कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन,भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह की टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में भारी दिखा रोष

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोगों ने जोरदार हंगामा और नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। क्षत्रिय समाज के लोग भीम आर्मी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा दिए गए बयान से बेहद नाराज थे। क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा महक सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और केस दर्ज करने की मांग की।पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी क्षत्रिय समाज के लोग धरने पर बैठ गए और केस दर्ज करने की मांग करने लगे।

उनका आरोप था कि महक सिंह ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ बड़ी टिप्पणी की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। क्षत्रिय समाज को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश है जिसे समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
गौरतलब है की भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के गोली लगने के बाद महक सिंह ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ टिप्पणी की थी जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

अब पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं जल्द ही महक सिंह के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में केस भी दर्ज हो सकता है फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर दिए बयान की जांच करने में जुटी है।इस दौरान बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे जिनमे उदय पुंडीर,रवि राना,यशपाल राना,प्रशांत राना,अशोक राना,बबलू राना, अनूप राना, मुकेश राना, प्रमोद पुंडीर अमित सिंह राना, तेज सिंह राना,आदि बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369