आरिफ नियाज़ी
रुड़की।पीड़ित परिवारों को मुआवजा ना मिलने से नाराज लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने पीड़ित परिवार के लोगों के साथ जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान सुभाष सैनी ने कहा है कि भाजपा सरकारों में सैनी समाज का सबसे अधिक शोषण होता है अब सैनी समाज भाजपा के बहकावे में कतई नहीं आएगा।अगर यही हाल रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा की दो परिवार आज अपने मुआवजे के लिए दर दर की ठोंकरे खाने के लिए मजबूर है लेकिन सरकार के नुमाइंदे पूरी तरह से लापरवाह और बेखबर बने हुए हैं।
सुभाष सैनी आज गांधी वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ लोजमो द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे।
मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि अप्रैल 2017 से अप्रैल 2018 तक तीन घटनाओं में सैनी समाज के एक महिला समेत छह लोगों की निर्मम हत्याएं कर दी गई थी। जिनमें सरकार के तत्कालीन प्रवक्ता मदन कौशिक और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा मृतक आश्रित विधवाओं को ढ़ाई ढ़ाई लाख व तीन लाख रुपए सरकारी मुआवजे की घोषणा पीड़ितों के घरों पर जाकर की थी लेकिन आज छह वर्ष बीतने के बाद भी घोषित सरकारी मुआवजा पीड़ित विधवाओं को नहीं मिला।
आज शेरपुर निवासी दो सैनी चौकीदारों की विधवाओं ने अपने परिवार को साथ लेकर कौशिक व बत्रा के खिलाफ धरना दिया। उनकी मांग है कि कौशिक व बत्रा या तो घोषित सरकारी मुआवजा दें या फिर अपनी झूठी घोषणाएं प्रेस के माध्यम से ही वापस लें।
वक्ताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार सैनी, कांग्रेस नेता आशीष सैनी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार, कांग्रेस नेता कलीम खान, श्रवण गोस्वामी, युवा नेता विशाल शर्मा, कांग्रेस नेत्री रितू कंडियाल, आर्य समाज नेता हरपाल आर्य,पूर्व पार्षद संजय चौधरी,समाज सेवी लखपत सैनी, अनुभव गुप्ता, मनीष यादव, पूर्व सभासद मौ राशिद ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने पीड़ित विधवाओं को मुआवजा नहीं दिया तो लोकसभा चुनाव में भाजपा विधायकों के काले कारनामों को उजागर किया जायेगा जिससे जनता, भाजपा को हराकर सबक सिखायेगी।
इस मौके पर पीड़ित विधवाओं में पुष्पा सैनी,रमेशो सैनी व उनके परिवार से लखपत सैनी, युवराज सैनी,शुभम सैनी सहित शिक्षक राजपाल सिंह सैनी,युवा नेता शकील अहमद, जाकिर हुसैन,मौ शाहिद, कांग्रेस नेता सुशील कश्यप,अजय सैनी,हरीश भारद्वाज, सुभाष शर्मा, मास्टर कल्लू सिंह, आदेश सैनी, धर्मवीर सैनी, प्रवीण सैनी, मास्टर धर्मसिंह सैनी सहित अनेंक जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला