Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रहीमपुर गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची नगर निगम की टीम, जल्द शुरू होगा नाला निर्माण

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एंकर रुड़की के रहीमपुर गांव में नाला निर्माण का मामला तूल पकड़ने लगा है। सुबह सवेरे नगर निगम के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ रहीमपुर गांव में पहुंचे और जल निकासी को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की। गौरतलब है की भारी बरसात में कृष्णा नगर, आजाद नगर,शेखपुरी और शिवपुरम क्षेत्र में पिछले लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैंआज तक भी इस क्षेत्र में कोई नाला निर्माण नहीं हुआ है जिसके चलते जल निकासी का कोई जरिया नहीं है अब नगर निगम के अधिकारी इस क्षेत्र की जल निकासी के लिए रहीमपुर में नाला निर्माण की तैयारियों में जुट चुके हैं

लेकिन बिना नाला निर्माण के रहीमपुर के ग्रामीण इन क्षेत्रों की जल निकासी का भारी विरोध कर रहे हैं उनका आरोप है की इस क्षेत्र का पानी आने से उनके यहां भी जलभराव की समस्या खड़ी हो जाएगी। पहले नगर निगम अधिकारियों को नाला निर्माण कराना होगा और इसका पूरा आश्वासन देना होगा तभी उनके गांव के गड्ढे में पानी डाला जाएगा।

वहीं जैसे ही आज नगर निगम की टीम जैसे ही रहीमपुर गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने यहां से गुजरने वाले गंदे पानी का कड़ा विरोध किया।इस बाबत नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी विजय नाथ शुक्ला ने बताया की जल्द ही नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जायेगा। पनियाला क्षेत्र में जलभराव से हालात खराब हो जाते हैं रहीमपुर गांव के लोगों को नाला निर्माण का पूरा आश्वासन दिया है जिसके लिए वह तैयार हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369