आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में बना रहता है इस बार नगर निगम में कर अनुभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने पर इस बार निगम काफी चर्चाओं में है। वहीं कर विभाग में मामला उजागर होने पर नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला पूरे मामले की जांच करने में जुटे हैं, तो वहीं निगम कर्मचारियों ने अब आनन फानन में रिकॉर्ड को ठीक ठाक करना शुरू कर दिया है।
दरअसल रुड़की नगर निगम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है ताजा मामला निगम के गृहकर विभाग का है। जिसमे गृहकर पंजीकाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़िया सामने आने से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खास बात यह है की कर अनुभाग में गृहकर पंजीकाओं में ग्रह क्रमांक तक मौजूद नहीं हैं, यहां तक की वर्षो से निगम द्वारा वसूले गए गृहकर के भुगतान बकाया आदि की एंट्री को पैन से ना करके कच्ची पेंसिल से किया गया है जबकि यह तमाम कार्य पैन से होना चाहिए था।
फिलहाल अनुभाग में अनियमितताएं अधिकारियों के सामने आ चुकी है हैरत की बात यह है की साढ़े तीन हजार पुरानी ऐसी संपत्ति हैं जिनका वर्ष 2014 से सेल्फ असेस्टमेंट तक नहीं हुआ है तथा 2014 के बाद से उन संपत्तियो को रजिस्टर से गायब कर दिया गया हैं। जबकि 2014 में सेल्फ असेसमेंट लागू कर दिया गया था इतना ही नहीं पंजिकाओं में बीच बीच में नंबर को खाली छोड़ा गया है ग्रहकर में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने पर अब नगर निगम आयुक्त भी सख्त नजर आ रहे हैं जिसके चलते आनन फानन में कर्मचारियों द्वारा सभी रिकॉर्ड को पूरा किया जा रहा है।
सरचार्ज वसूली आदि की पंजिकाओ में छेड़छाड़ की आशंका है। सबसे अहम बात यह है की संपत्तियों का पुराना ग्रहकर नंबर भी पंजिका मैं दर्ज नहीं किया गया है कई जगह पर तो संपत्ति के नाम परिवर्तन के बाद दर्ज की गई टिप्पणी से संबंधित कर्मचारी के हस्ताक्षर नहीं है कई जगह एक भवन के कई उप नंबर दर्ज किए गए हैं । वहीं सहायक नगर आयुक्त का कहना है की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की जा रही है कुछ का समाधान किया गया है कुछ को गंभीरता से देखा जा रहा है।।।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला