आरिफ नियाज़ी
उत्तरखंड हज कमेटी के चेयरमैन और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष उत्तराखंड के हाजियों के लिए कितने संजीदा हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की दोनों ने सऊदी अरब जद्दा के काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया शाहिद आलम से विशेष मुलाकात की और हाजियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की।हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने उत्तराखंड के सभी हाजियों का हाल चाल जाना और हाजियों की समस्याओं को दूर करने के लिए खादीमुल हुज्जाज और होटलों के स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान हाजियों के रहने खाने के बारे में भी बारीकी से जानकारी हासिल की।
शादाब शम्स और खतीब अहमद ने कहा की हाजियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी किसी हाजी का स्वास्थ्य खराब होता है तो उन्हें तुरंत ही एंबुलेंस दवाई और बेहतर हॉस्पिटल उपलब्ध कराया जाएगा उनकी उत्तराखंड के सभी हाजियों पर नजर है किसी हाजी को परेशानी ना हो इसके लिए खादिमुल हुज्जाज पूरी तरह से सतर्क रहेंगे। डिस्पेंसरी में बेहतर से बेहतर दवाई रखने के लिए कहा गया है तथा अच्छे हॉस्पिटल उपलब्ध हों इसके लिए भी कोशिश की गई है।
गौरतलब है की उत्तराखंड के हाजियों के साथ साथ इस बार हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स भी हज पर गए हैं जो हाजियों की समस्याओं पर विशेष नजर रख रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला