आरिफ नियाज़ी
सहारनपुर के हकीकत नगर में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से गांव गांव में हाहाकार मचा हुआ है केवल तीन चार घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे फसले सूख रही हैं।शासन का किसानों को 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा खोखला साबित हो रहा है। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली बिल जमा ना होने से सैकड़ों गरीब लोगो के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं जिससे उनके बच्चे गर्मी में बिलख रहे हैं,बीमार पड़ रहे हैं।
और ऐसे भी कनेक्शन काटे गए हैं जिनके बिल जमा किए जा चुके हैं।प्रशासन चुप बैठा है यह निंदनीय है।
चौ नीरपाल सिंह आज राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों रुपए बकाया है पिछला भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। रालोद की मांग है कि जब तक किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज के नही मिलता तब तक किसी भी किसान की आर सी ना काटी जाए और तब तक बिजली के बिल माफ किए जाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट,रिंकू सोनकर और अरविंद मलिक ने कहा कि अन्नदाता की अनदेखी सरकार को बहुत मंहगी पड़ेगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता अनुज शर्मा,कमल सोनकर,प्रदीप छोटा,नीरज कुमार,संजय सिंह, चौ बिजेंद्र, चौ योगेश, अनिल तोमर,विकास बालियान आदि उपस्थित रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला