Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की रामनगर कोर्ट परिसर में बनेगा कोरिडोर,भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने किया शिलान्यास

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की रामनगर कोर्ट परिसर में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने एक कोरिडोर का शिलान्यास किया। कोर्ट में कोरिडोर बनने से अधिवक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।आज कोरिडोर के शिलान्यास को लेकर अधिवक्ताओं में भी भारी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की आज के समय में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है अधिवक्ताओं को अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी समझना चाहिए लेकिन उनके सामने चुनौतियां भी बहुत हैं ।

उन्होंने कहा की रामनगर कोर्ट में लंबे समय से कोरिडोर का निर्माण की मांग अधिवक्ता कर रहे थे जो जल्द बनकर पूरा होगा।इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल वालिया ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया है कोरिडोर का निर्माण होने से वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।इस दौरान रुड़की बार एसोसिएशन के सचिव अनित चौधरी ने कहा की बार एसोसिएशन अधिवक्ता हित में कार्य कर रहा है।

कोरिडोर का शिलान्यास भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने किया है प्रदीप बत्रा के वह आभारी हैं जिन्होंने अपनी विधायक निधि से कोरिडोर का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। अनीत चौधरी ने कहा की वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर हमेशा तत्पर रहेंगे।इस मौके पर बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राव मुनफैत, उपाध्यक्ष सुधीर तोमर पुस्तकालय अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी

कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल ऑडिटर अनुज सैनी सुधीर शर्मा सह सचिव विजय कुमार,अवशेष त्यागी, ठाकुर रविंद्र सिंह रविंद्र चौधरी अनुज कपिल, अतुल शर्मा, अजय रौतेला,राव नावेद,जफरुद्दीन एडवोकेट, गौरव चौधरी संदीप यादव प्रवीण तोमर महबूब हसन और और एडवोकेट नईम सिद्दीकी आदि बड़ी संख्या में एडवोकेट मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369