आरिफ नियाज़ी
लक्सर विधानसभा लगातार विकास की ओर अग्रसर है बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद आए दिन अपने क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर रहे हैं ।आज मखियाली खुर्द गांव से हरचंदपुर होते हुए चिड़ियापुर तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने शिलान्यास किया।इस मौके पर विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि लक्सर विधानसभा काफी पिछड़ी हुई विधानसभा है जिसमें बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाने की आवश्यकता हैं अगर इस विधानसभा पर। सरकार और जनप्रतिनिधि पहले से ध्यान देते तो शायद इसका यह हाल ना होता ।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में लक्सर विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे जहां-जहां भी सड़क नाली बदहाल हैं उन्हें जल्द से जल्द बनाने का काम किया जाएगा ।विधायक ने कहा कि कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है मोहम्मद शहजाद ने कहा की उम्मीद और आशाओं के साथ लक्सर विधानसभा की जनता ने उन्हें जीता कर विधानसभा में भेजा है उस पर वह खरा उतरेंगे ।
मोहम्मद शहजाद ने कहा कि लगातार विधानसभा में विकास कार्य जारी है स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर भी विधायक बेहद संजीदा नजर आए उन्होंने कहा कि जब तक गांव गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेगी तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहद जरूरी है लेकिन उसके साथ साथ पक्की सड़कें होना भी लोगों की पहली जरूरत बन चुकी है इस सड़क के बनने से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके साथ मौजूद रहे ।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला