आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तराखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है सभी मोर्चों पर सरकार विफल साबित हुई है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान विकास पर नहीं है सरकार लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मामलों को लेकर जनता का ध्यान विकास से भटकाना चाहती है।
काज़ी निजामुद्दीन ने एक खास मुलाकात के दौरान बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है राहुल गांधी सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दे रही है ग्रास रूट पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने में जुटे हुए हैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। जबकि भाजपा का ध्यान विकास से कोसों दूर है। शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला