Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में 62 लड़कियों की शादी कराकर उमेश कुमार ने पेश की एक नई मिसाल, लोगों ने सराहा,शादी कराने वाले बने पहले विधायक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर विधायक उमेश कुमार निर्धन परिवारों की शादी कराने को लेकर बेहद संजीदा हैं उन्होंने लक्सर के बाद एक बार फिर रुड़की के नेहरू स्टेडियम में 62 निर्धन परिवार की कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित कराया विवाह समारोह में हिंदू लड़कियों ने जहां सात फेरे लिए वहीं मुस्लिम लड़कियों का निकाह मुफ्ती रियासत और मौलाना अरशद द्वारा संपन्न कराया गया।

गौरतलब है की उमेश कुमार उत्तराखंड के पहले निर्दलीय विधायक हैं जो निर्धन परिवार की लड़कियों की शादी कराने को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं।

इस अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मंच से कहा कि इस बार 62 अलग-अलग समुदाय के युवक-युवतियों के विवाह उन्होंने नेहरू स्टेडियम में कराए है। और इसी वर्ष अक्टूबर नवम्बर में 101 और अगले वर्ष 202 कन्याओं का विवाह करवाने का भी लक्ष्य रखा गया हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें हरिद्वार जिले की जनता का सहयोग लगातार मिल रहा है उन्हे विश्वास है कि आगे भी जनता उन्हें अपना समर्थन देती रहेगी। उमेश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को कुछ लोग राजनीति करने का नाम दे रहे हैं अगर यह राजनीति है तो मुझे पसंद है और सभी नेताओं को ऐसी राजनीति करनी चाहिए।ताकि इस बहाने निर्धन कन्याओं का भला हो और कई माता पिता कर्ज के तले दबने से बच जाएंगे।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाली टीम के सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि खानपुर की जनता ने उनके ऊपर बाहरी होते हुए भी भरोसा जताया था उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति के आभारी हैं।बसपा महासचिव एवं समाजसेवी सोनिया शर्मा ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दी। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आए सर्वसमाज के लोगों का वह आभार व्यक्त करती हैं।

इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार व बसपा नेता सोनिया शर्मा ने सभी नव युगल जोड़ों को शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक उमेश कुमार द्वारा सभी विवाहित जोड़ों को घरेलू सामान भी उपलब्ध करवाया गया।इस दौरान सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369