आरिफ नियाज़ी
रुड़की में वन माफियाओं के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कन्हैया लाल डीएवी कॉलेज से 70 साल पुराना आम का विशालकाय पेड़ वन माफियाओं ने रातो रात साफ कर दिया इतना ही नहीं उसके बराबर में कटहलबढ़हल का 50 साल पुराना पेड़ भी वन माफिया काट कर फरार हो गए । पेड़ों के चोरी होने से कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पेड़ों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पेड़ चोरी होने की शिकायत पुलिस पुलिस से की है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है ।
दरअसल रुड़की के अधिकांश स्कूल बंद है और इसी का फायदा उठाते हुए वन माफियाओं ने बेशकीमती पेड़ों पर हाथ साफ कर दिया।स्कूल प्रबंधन के मुताबिक 70 साल पुराना विशालकाय आम का पेड़ और एक कटहल का पेड़ रातों रात साफ कर दिया। हालंकि यह पेड़ स्कूल बंद होने के बाद कितने दिन बाद काटे गए इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है आज सुबह जब स्कूल के प्रिंसिपल मनोज सैनी स्कूल पहुंचे तो पेड़ कटे हुए देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
इन पेड़ों से गर्मी के दिनों में स्कूल स्टाफ को काफी राहत थी साए का सबसे बड़ा जरिया यही पेड़ बने हुए थे वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है इस बाबत कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सैनी का कहना है कि पिछले लंबे समय से स्कूल बंद है इसलिए चोरों ने इसका फायदा उठाकर रात में बेशकीमती पुराने पेड़ काट लिए जिसके लिए उन्होंने पुलिस को शिकायत की है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला