आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में लैंड जिहाद का मामला तूल पकड़ने लगा है एक तरफ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार लैंड जिहाद को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं वहीं इसके खिलाफ आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है अकील अहमद नैनीताल पहुंच चुके हैं। इस दौरान अकील अहमद ने बताया की सरकार के आए दिन नए नए आदेशों से मुस्लिम समाज खौफजदा है और डरा हुआ है लेकिन आम इंसान विकास विकास पार्टी दरगाहों और मजार तोड़ने का कड़ा विरोध करेगी इसके लिए चाहे आंदोलन ही क्यों ना करना पड़े।
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार का विकास से कोई दूर दूर का कोई लेना देना नहीं हैं सरकार लैंड जिहाद कभी लव जिहाद जैसे मामलों में उलझकर रह गई है सरकार का ध्यान प्रदेश के विकास पर नहीं है आज प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगार परेशान हैं उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है महंगाई चरम पर है किसान बेहाल है लेकिन सरकार को इसकी परवाह नहीं है ।आकील अहमद ने कांग्रेस को भी जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा मुस्लिम वोट तो हासिल किए
लेकिन मुस्लिम समाज के लिए आज तक कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ रहा है आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल अहमद ने कहा कि लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के सभी विधायक चुप्पी साधे हुए हैं जिनका मुस्लिम समाज को कोई योगदान नहीं है आने वाले लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा की आम इंसान विकास पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और लैंड जिहाद के नाम पर किसी दरगाह और मजार को तोड़ने नहीं देगी। इसके लिए चाहे आंदोलन ही क्यों ना करना पड़े।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला