Jan Mudde

No.1 news portal of India

शामली के मालहेड़ी गांव में राष्ट्रीय लोकदल ने सरकार पर लगाया किसानों की उपेक्षा का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

शामली के मालहेंडी गांव में चौ इंदरपाल पवार के आवास पर कॉपरेटिव सभापति विकास चौधरी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में किसानों पर हो रहे अत्याचार,लाठीचार्ज ,खिलाड़ियों के शोषण को लेकर घोर निन्दा की गई।बैठक में केंद्रीय सेवाओं में जाट बिरादरी को आरक्षण के लिए संघर्ष करने की भी घोषणा की गई।

बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के अत्याचारों का जवाब देश का अन्नदाता किसान 2024 के लोक सभा चुनाव में देगा। उन्होनें कहा कि इतनी दमनकारी,भ्रष्टाचारी सरकार कभी नहीं देखी।आज इस सरकार से किसान, मजदूर नौजवान सभी वर्ग परेशान हैं।अब वोट की चोट करने का समय आ गया है।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा देश का गौरव गोल्डमेडलिस्ट बेटियां न्याय के लिए लड़ रही है और भाजपा बृजभूषण जैसे दुराचारी का साथ दे रही है इन्हे डूब मर जाना चाहिए।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देने वाली मोदी सरकार मे सबसे ज्यादा जुल्म बेटियों पर हो रहे हैं।

प्रधान मित्तरपाल पिन्ना व मनोज चेयरमैन ने कहा कि आज सत्ता में राक्षस लोग बैठे हैं जिन्हे मानवता,सभ्यता,सामाजिक न्याय का ज्ञान नहीं है,देश में केवल नफरत फैलाई जा रही है।
बैठक में पप्पू वर्मा, देवेन्द्र पवार, चौ सतवीर मूछ,सौदान प्रधान,सूरजपाल सिंह,ऋषिपाल सिंह, चौ राजेंद्र, चौ मांगेराम आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369