Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेसी नेता आदिल फरीदी के मैडिकल कैंप में 766 मरीजों को मिला बेहतर उपचार, कांग्रेस विधायकों ने किया स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

इकबालपुर के खाताखेड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेसी नेता मो.आदिल फरीदी के द्वारा इकबालपुर के खाताखेड़ी में एक मैडिकल कैंप आयोजित कराया जिसमें देहरादून से महंत इंद्रेश अस्पताल के दर्जनों चिकित्सक पहुंचे और ग्रामीणों का उपचार किया। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का उदघाटन भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश, झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी, कांग्रेस नेता मोहम्मद अयाज़ आदि ने किया।इस स्वास्थ्य शिविर में न्यूरो सर्जन, नाक कान गला, आंखों की जांच भी निशुल्क की गई।

महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के फिजिशियन ने सभी रोगियों की निशुल्क जांच जांच एवं दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा की इस तरह के चिकित्सा कैंप समय समय पर लगने चाहिए ताकि उनका लाभ गांव की जनता को आसानी से मिल सके।ममता ने कहा की प्रदेश सरकार को गांव गांव तक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए आज भी स्वास्थ्य विभाग गांव गांव तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुआ है आदिल फरीदी ने जो शिविर लगाया है वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं।वहीं कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा की इकबालपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए आज भी झबरेड़ा क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार के लिए सहारनपुर हरिद्वार और रुड़की जाना पड़ता है

जिससे मरीजों का समय के साथ साथ आर्थिक शोषण भी होता है इस तरह के कैंप लगने से ग्रामीणों का भारी लाभ पहुंचेगा। वहीं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा की झबरेड़ा क्षेत्र भाजपा सरकार में आज भी उपेक्षित है गांव गांव का विकास आज भी अधूरा है लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं सरकार को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए आज भी लोग अपनी बीमारियों का उपचार पैसे के अभाव में नहीं करा पाते लेकिन आदिल फरीदी के प्रयासों से अब गरीब और बेसहारा लोगों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।

इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अयाज़ ने कहा की इस तरह के चिकित्सा कैंप लगने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी दूर दराज से आए मरीजों की जांच और उन्हें दवाईयां भी निशुल्क दी जा रहीं हैं ऐसे कैंप आगे भी जारी रहेंगे।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रमुख समाज सेवी आदिल फरीदी ने कहा की गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से बेहतर कोई दूसरी सेवा नहीं होती ऐसे शिविर लगने से गरीब लोगों को नया जीवन मिलता है और उसे अलग ही खुशी मिलती है आज उन्हे बेहद खुशी मिली है वह अपने नेताओं और खास तौर से बहार से आए डॉक्टरों का तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं आज इस शिविर में 766 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369