आरिफ नियाजी
रुड़की के इस्लामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को आसपास के लोगों द्वारा रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां उसका आज भी उपचार चल रहा है
दरअसल रुड़की निवासी शकील अहमद का आरोप है की उनका साजिद पुत्र असलम के परिवार से पिछले लंबे समय से एक भूमि पर विवाद चला आ रहा है जिस पर वह काबिज है लेकिन जब वह शाम के समय घर पर अपनी बाइक से जा रहे थे उसी दौरान साजिद पुत्र असलम ने उस पर हमला बोल दिया साजिद ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
शकील का आरोप है की उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है लेकिन आज तक भी पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया है आरोपी खुलेआम घूम रहा है जबकि उसके चेहरे और शरीर पर गहरे चोट के निशान है जिसका उपचार आज भी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला