आरिफ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के समर्थकों के बीच जुबानी जंग कम होने का नाम नहीं ले रही है चैंपियन समर्थकों के बाद आज विधायक उमेश कुमार के गुर्जर समर्थकों ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर चैंपियन पर गंभीर आरोप लगाए।इस मौके पर संजय प्रधान,अर्जुन गुर्जर,भीम सिंह,कुलबीर चौधरी,प्रधान राकेश कुमार आदि ने आरोप लगाया की चैंपियन अपनी हार से पूरी तरह बौखला गए है और वह अपने समर्थकों से उमेश कुमार पर उल्टे सीधे आरोप लगवा रहे हैं।
उन्होंने कहा की उमेश कुमार लगातार गरीब कन्याओं के विवाह करा रहे हैं जबकि चैंपियन आज तक भी किसी कन्या का विवाह तक नहीं करा पाए हैं जो एक शर्मनाक बात है। इस मौके पर गुर्जर समाज के लोगों ने चैंपियन पर आपदा के पैसे पर कमीशन खोरी का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा की उमेश कुमार अपने क्षेत्र के विकास के लिए बेहद गंभीर है जिन्होंने बेहद कम समय में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं।वक्ताओं ने कहा की गुर्जर समाज आज भी उमेश कुमार के साथ है और आगे भी साथ रहेगा गुर्जर समाज किसी की बपौती नहीं है गुर्जर समाज अब समझ चुका है की उसका भला बुरा कौन कर सकता है ।
उन्होंने कहा की गुर्जर समाज उमेश कुमार के साथ है और अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं।इस
प्रेस वार्ता में गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे ।इस मौके पर दर्जनों प्रधान भी मौजूद रहे प्रधान सतीश कुमार,विनोद कुमार,पवन चौधरी, परधुमन दाबकी,नाथीराम,सोमपाल,पदम,सोनू राठी

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला