आरिफ नियाज़ी
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डाक्टर प्रीति गुप्ता ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।उन्होंने रेल हादसे में घायलों और मृतक परिवारों के लिए सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के साथ साथ उत्तराखंड सरकार भी पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें पूरी उम्मीद है की प्रदेश सरकार भी ओडिशा के पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगी। प्रीती गुप्ता ने कहा की दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं केंद्र सरकार भी पीड़ित परिवारों की मदद करेगी।
गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व ओडिशा में ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि सात सौ से अधिक लोग इस घटना में घायल बताए जा रहे हैं
केंद्र सरकार ने मृतक परिजनों के लिए हर संभव मदद का एलान किया है।वहीं प्रधानमंत्री और रेलमंत्री भी इस घटना पर गहरा दुख प्रकट कर चुके हैं और अब सीबीआई से इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉक्टर प्रीति गुप्ता ने कहा की केंद्र सरकार ओडिशा की घटना को लेकर बेहद गंभीर है पीड़ित परिवारों तक सरकार लगातार सहायता भेज रही है।
गौरतलब है की ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भयानक टक्कर हुई थी ।हादसे में अब तक लगभग तीन सौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अस्पतालों में उनका इलाज आज भी चल रहा है। वहीं घायलों को ब्लड डोनेट करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे हैं। रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पल पल की अपडेट ले रहे हैं।घटना के बाद रेल मंत्री स्पेशल फ्लाइट से ओडिशा पहुंचे थे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला