Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान का रुड़की पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया बल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव सपा के पूर्व विधायक अरशद खान का जिला अध्यक्ष कार्यालय पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अरशद खान ने कहा की भारत किसान यूनियन किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ेगा। उन्होंने कहा की आज तक जो भी पार्टी सत्ता में रहीं उन्होंने किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आज देश के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अरशद खान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा की जब तक सरकार किसान आयोग का गठन नहीं करेगी तब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने कहा की आज देश के अन्नदाता को उसकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान बेहद परेशान है आलम यह है की किसान आज भी अपनी फसलों के भुगतान के लिए व्यापारियों के चक्कर काट रहा है इतना ही नहीं सरकार किसान का लगातार शोषण कर रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा भारत किसान यूनियन रजिस्टर्ड किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान ने अरशद खान ने रुड़की निवासी सैयद वसीक मियां को भारत किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा की अब वसीक मियां की नियुक्ति से संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी।वहीं नव नियुक्त वसीक मियां ने कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा मिली है उसका निर्वहन वह बड़ी ईमानदारी और मेहनत के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा की हरिद्वार जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा और संगठन को आगे बढ़ाया जायेगा।उन्होंने दावा करते हुए कहा किसानों की लड़ाई को उनका संगठन प्रमुखता से लड़ेगा।

इस मौके पर भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रफत अली खान,
राव अब्दुल सत्तार यूनियन अध्यक्ष अम्बेडकर सेना सहारनपुर, हसीन उददीन प्रदेश सचिव भारत किसान यूनियन उत्तर प्रदेश, किरण पाल राणा जिला अध्यक्ष सहारनपुर, शशांक गर्ग नगर अध्यक्ष हल्द्वानी, शिव कुमार जिला उपाध्यक्ष, अजय कुमार, शैलेश शर्मा, डॉ. अतीक अहमद, डॉ. तोफिक अहमद,साजिद गौर,फुरकान अहमद,मनोज कुमार, राहुल राणा,मोहित कुमार, शक्ति राणा,अंकुश सैनी, बिजेंद्र पासी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369