आरिफ नियाज़ी
रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा विधायक ने घायलों और मृतक परिवारों के लिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के साथ साथ उत्तराखंड सरकार भी पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें पूरी उम्मीद है की प्रदेश सरकार भी ओडिशा के पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगी। प्रदीप बत्रा ने कहा की दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं केंद्र सरकार भी पीड़ित परिवारों की मदद करेगी।
गौरतलब है की शुक्रवार की शाम को ओडिशा में ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 238 पहुंच चुकी है जबकि सात सौ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं केंद्र सरकार ने मृतक परिजनों के लिए केंद्र सरकार ने हर संभव मदद का एलान किया है।वहीं राहत और बचाव के कार्य जारी हैं
गौरतलब है की ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भयानक टक्कर हुई है। हादसे में अब तक 238 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 700 से ज्यादा घायल हैं। अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। ब्लड डोनेट करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे हैं। रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। रेल मंत्री स्पेशल फ्लाइट से ओडिशा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी बनाई गई है। जिसके लिए जवाबदेही तय होगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला