आरिफ नियाज़ी
रुड़की उत्तरी खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर यूपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना बाहरवें दिन भी जारी रहा।इस दौरान दर्जनों कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने को जारी रखा।इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आरोप था की उत्तरीखंड गंगा नहर के अधिशासी अभियंता की तानाशाही के चलते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी अधिशासी अभियंता कर्मचारियों का विनियमितिकरण नहीं कर पा रहे हैं जिससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में अधिशासी अभियंता के खिलाफ लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान यूपी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह और संरक्षक मनोज कुमार बृछीवाल ने अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द ही कर्मचारियों का विनियमितिकरण नहीं होता तो वह आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हों जाएंगे।उन्होंने कहा की अधिशासी अभियंता द्वारा जान बूझकर पुलिस द्वारा डरा धमकाकर कर्मचारियों और पदाधिकारियों को बेहद परेशान किया जा रहा है।
आलम यह है की एक जून को कर्मचारी राजनारायण पाठक को बिना किसी पूर्व सूचना के कर्मचारी आचरण नियमावली 1956का आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया जबकि निलंबित करने से पूर्व तीन नोटिस दिए जाते है नोटिस के जवाब से संतुष्ट ना होने पर निलंबन की कार्यवाही होती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है।उन्होंने कहा की अधिशासी अभियंता कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए विवश कर रहे हैं
उन्होंने कहा की अधिशासी अभियंता पूरी तरह से दबंगई पर उतर आए हैं जिसे किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान जिला मंत्री राजनारायणं पाठक ने कहा की अधिशासी अभियंता तानाशाही पर उतर आए हैं जो कर्मचारियों के हितैषी नहीं हैं अगर यही चलता रहा तो कर्मचारी लामबंद होकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, राजनारायण पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला