Jan Mudde

No.1 news portal of India

चैंपियन ने एक बार फिर विधायक उमेश कुमार पर बोला बड़ा हमला, चैंपियन ने कहा उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का श्रेय ले रहे है उमेश कुमार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी ने एक बार फिर विधायक उमेश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। चैंपियन ने अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में चैंपियन ने कहा की उनके और सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का श्रेय उमेश कुमार ले रहे हैं जो बहुत गलत है।प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की मिलापनगर में जल निकासी के लिए नाला निर्माण के लिए तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उन्होंने एक पत्र भेजा था जिसके बाद सी एम ने इस योजना की घोषणा की थी

जिसे सरकार ने गंभीरता से देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी और मौके पर कार्य शुरू कर दिया गया लेकिन कुछ लोग ऐसे कार्यों को अपना बताकर झूठ बोलते हैं विधायक की प्रवृत्ति झूठ बोलने की रही है उन्होंने झूठ बोलकर ही जनता के वोट हासिल किए लेकिन अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है अगर आज विधानसभा चुनाव हो जाएं तो जनता ऐसे विधायकों को सबक सिखाने का कार्य करेगी।इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रानी देवयानी ने कहा की वह लंबे समय से जनता के बीच में रहे हैं और जनता की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से हल कराया है

लेकिन जिस विधायक ने जनता को गुमराह कर वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया।जनता अब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में ऐसे विधायकों को सबक सिखाने का काम करेगी।

चैंपियन ने कहा कि उनके द्वारा 2017 में नगर पंचायत ढंढेरा को सीवर व्यवस्था और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्राक्कलन की स्वीकृति के लिए पत्र सरकार को लिखा था। इसके अलावा 2019 में उनके द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कई विकास कार्यों को लेकर माँग पत्र दिया गया था लेकिन बहुत से कार्य स्वीकृत हो रहे हैं और धरातल पर आ रहे हैं जिनका श्रेय मौजूदा विधायक उमेश कुमार द्वारा लिया जा रहा है जोकि सरासर गलत है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369