आरिफ नियाजी
एंकर रुड़की पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कारनामों की वजह से बेहद परेशान है जिसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है रमेश पोखरियाल निशंक आज एक निजी होटल में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहां की कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर गुटबाजी है इसी वजह से कांग्रेस पार्टी परेशान है जबकि भाजपा में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है दो हजार के नोट पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और जमाखोरों के खिलाफ एक बहुत अच्छी मुहिम है जो लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने कहा की दो हजार का नोट बंद होने से जमाखोरों को गहरी चोट पहुंची है जिससे भ्रष्टाचारी भी परेशान है भाजपा सांसद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि और सदस्य मौजूद है उन्होंने कहा कि इस बार पुनः भाजपा सत्ता में लौटेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशंक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ भी की।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है देश की जनता की भाजपा पहली पसंद बन चुकी है।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा की भाजपा से बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहा है युवाओं का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है यही कारण है की युवा भाजपा से जुड़कर देश की सेवा में अपना अहम योगदान देना चाहता है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रवि राणा,भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम,डॉक्टर कौशिक, सूर्य नेगी आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला