आरिफ नियाज़ी
रुड़की का उपरजिस्ट्रार कार्यालय किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है इस बार एक मंद बुद्धि व्यक्ति की बेशकीमती भूमि को भूमाफियाओं द्वारा कोड़ियों के दाम बेचने का गंभीर आरोप कार्यालय के अधिकारियों पर लगा है । इस भूमि का बैनामा उप रजिस्ट्रार कार्यालय रुड़की में हुआ है।हालांकि भूमि के बैनामे की सूचना जैसे ही मंद बुद्धि व्यक्ति इरफान के परिजनों तक पहुंची तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से उसकी भाभी इमराना ने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है जिसकी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल रुड़की के भौंरी गांव निवासी इमराना का आरोप है की उसका देवर इरफान मंद बुद्धि व्यक्ति है जिसे किसी तरह की कोई सोच समझ नहीं है वह अपने चार भाईयो में सबसे छोटा है जिसका नाम अपने भाइयों के साथ उक्त भूमि में दर्ज है लेकिन गांव के भू माफिया परवेज,इरफान मुजफ्फर,और सईद ने इरफान को बहला फुसलाकर उसकी जमीन को अमजद पुत्र फैयाज निवासी गढ़ी संघीपुर के नाम धोखा धडी कर 12मई 2023को बैनामा करा दिया।
इतना ही नहीं इरफान को पूर्व में दो लाख देने और दो लाख नगद तथा छह लाख के चैक देना दर्शाया गया है जो पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद है। इमराना का आरोप है की सभी आरोपी बेहद शातिर हैं जिन्होंने एक सड़यतंत्र रचकर पीड़ित परिवार के साथ एक बड़ा धोका किया है जिसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की है।
वहीं इस बाबत रुड़की अपर उप जिला अधिकारी विजय नाथ शुक्ला का कहना है की पूरे मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।वहीं उप रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रार मौजूद नहीं थे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला