आरिफ नियाज़ी
देश और दुनिया में अमन और भाईचारे का पैगाम देने वाली खानकाहे नियाजिया बरेली शरीफ का सज्जादानशीन मेंहदी मियां नियाज़ी की सरपरस्ती में चालीस लोगों का एक जत्था कलियर शरीफ पहुंचा। खानकाहे नियाजिया के सज्जादा नशीन हजरत मेंहदी मियां साहब का कलियर शरीफ हजरत साबिर पाक रह0 की दरगाह पर पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर हजरत शाह मेंहदी मियां ने अपने सैंकड़ों मुरीदिन के साथ साबिर पाक रह0 की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर देश की अमन सलामती की दुआएं मांगी।
गौरतलब है खानकाह कूतबे आलम मदारे आज़म हज़रत शाह नियाज़ बे नियाज़ रह0 के सज्जादानशीन हजरत शाह मेंहदी मियां अपने परिवार और चालीस मुरीदीन के साथ करबला शरीफ इराक जा रहे हैं जहां वह बगदाद शरीफ, करबला शरीफ समेत सभी प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर जियारत करेंगे। इराक जाने से पहले हजरत मेंहदी मियां पूरे जत्थे के साथ देश की सभी दरगाहों पर हाजरी देते हुए गुजरेंगे।बरेली शरीफ से चले सज्जादानशीन हजरत मेंहदी मियां और उनके साथ पूरे जत्थे ने सबसे पहले रामपुर में हजरत शाह अब्दुल्लाह बगदादी रह0 साहब की दरगाह पर हाजरी दी और देश की अमन सलामती की दुआएं मांगी इसके बाद कलियर शरीफ में हजरत साबिर पाक रह0 की दरगाह पर चादर और फूल पेश किए।
इसके बाद दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया, हजरत कुतुब साहब,हजरत चिराग देहलवी,के मजार पर हाजरी देने के बाद सभी लोग अजमेर शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रह0 की दरगाह पर पहुंचेंगे जहां वह देश और दुनिया की अमन सलामती की दुआएं करेंगे। इसके बाद 24 मई को जयपुर से सीधे एयरपोर्ट से इराक के लिए रवाना हो जाएंगे। कलियर शरीफ पहुंचने पर हजरत मेंहदी मियां का कलियर शरीफ दरगाह साबिर पाक के सज्जादा नशीन अली शाह मियां और खेड़ी शिकोहपुर के उनके सभी मुरीदीन ने फूल मालाओं से पूरे जत्थे का जोरदार स्वागत किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला