Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर पहुंचे सूफी संवाद कार्यक्रम में जमाल सिद्दीकी का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत,लैंड जिहाद के एलान के बाद कार्यक्रम करके भाजपा की सूफी संतों को साधने की कोशिश

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड सीएम द्वारा लैंड जिहाद के एलान के बाद अब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देश भर के सूफी संतों और दरगाहों के सज्जादों से संवाद करने में जुट गया है जिसका शुभारंभ कलियर शरीफ की सरजमीं से किया गया है आज हुए सूफी संवाद कार्यक्रम में कलियर दरगाह के सज्जादा नशीन तो नहीं पहुंचे लेकिन मुस्लिम समाज के लोग जरूर मौजूद रहे।
कलियर हज हाउस में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया

इस मौके पर जमाल सिद्दीकी ने कहा की प्रदेश की धामी सरकार धर्म की रक्षा करने वाली सरकार है किसी धर्म को नुकसान पहुंचाना सरकार की मंशा नहीं है ।सरकार सभी धर्मो की रक्षा करती है। उन्होंने कहा की सरकार उद्देश्य किसी दरगाह या मजार को ध्वस्त करने का नहीं है बल्कि जिन भू माफियाओं ने अपने स्वार्थों के लिए जगह जगह मजार बना लिए है या मजार की आड़ में बेशकीमती भूमि को कब्जाना चाहते है या कब्जा कर रखा हैं और इस्लाम और सुफिज्म को बदनाम करने में लगे हैं ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। जमाल सिद्दीकी ने कलियर हज हाउस में सूफी संवाद कार्यक्रम में बड़ी बेबाकी के साथ कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सूफी संतों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया है और उनका समाधान किया है प्रधानमंत्री भी सूफी संतों और दरगाहों में पूरा विश्वास करते हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने विपक्षी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की दूसरी राजनैतिक पार्टियों ने उत्तराखंड में भू माफियाओं को बढ़ावा दिया है जिसके परिणाम बेहद गलत हुए आज उसी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स बेहद गंभीर है और बेहतर कार्य कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा की प्रशासन द्वारा वक्फ बोर्ड में दर्ज किसी भी संपत्ति या मजार को अगर नुकसान पहुंचाया गया तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद,पूर्व चेयरमैन मौलाना जाहिद रज़ा रिजवी,भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनेश सैनी,गुलफाम शेख,अजहर प्रधान, बहरौज आलम,हाजी मुस्तकीम,शमशाद अली,डॉक्टर ताहिर हसन,डॉक्टर असलम,डॉक्टर इकबाल गौरी,मुफ्ती सलीम,मौलाना अरशद कासमी,आदि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369