Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को करेगा सम्मानित,मास्टर राजीव सैनी को मिली कार्यक्रम सायोंजक की जिम्मेदारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड का सामाजिक संगठन भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज अब प्रदेश भर के सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित करेगा।इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है संगठन के लोग गांव गांव में बैठकें कर रहे हैं।आज प्रदेश कार्यालय ग्राम बाजूहेड़ी में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारियों के सुझावो पर विचार विमर्श किया गया ।

इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी द्वारा 2023 की बोर्ड परीक्षा मे कक्षा 10 एवं 12 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं और प्रदेश के समाजसेवियों के सम्मान को लेकर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की है संगठन की ओर से कार्यक्रम की जिम्मेदारी मास्टर राजीव सैनी को दी गई है जिन्हे प्रदेश भर के कार्यक्रम का प्रदेश कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उत्तराखंड प्रदेश के सभी जिलों में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए जाने है।सभी कार्यक्रम प्रदेश संयोजक राजीव सैनी के दिशा निर्देशन मे आयोजित किए जाएंगे।

जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहेंगे।राजीव सैनी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया है।कि आगामी कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके के साथ-साथ समाज को संगठित एवं जागरूक करने का कार्य,महापुरुषों जीवन परिचय और चित्र को स्मृति चिन्ह के रूप में घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर संगठन निरंतर कार्य करेंगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश संगठन प्रचारक मास्टर रजनीश सैनी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल सैनी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार आदेश सैनी,

जिला महासचिव गजे सिंह सैनी, आशीष सैनी, दीपचंद सैनी, जिला सचिव डॉ निर्भय सैनी, कोषाध्यक्ष मनीष सैनी,जिला मीडिया प्रभारी संजय सैनी के साथ संगठन के जिला हरिद्वार के समस्त पदाधिकारियों ने मास्टर राजीव सैनी को प्रदेश कार्यक्रम संयोजक नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369