Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबलपुर चीनी मील पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व सीएम हरीश रावत,और यशपाल आर्य के साथ जिले के सभी विधायक रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में गन्ना किसानों के भुगतान को कांग्रेस ने प्रमुख मुद्दा बनाया है आज कांग्रेस के सभी दिग्गज अपने हरिद्वार जिले के सभी विधायकों और प्रदेश के नेताओं के साथ इकबालपुर चीनी मिल पर जमकर प्रदर्शन किया और सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी उपवास पर बैठ गए उन्होंने साफ साफ चेतावनी दी कि जब तक प्रदेश सरकार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं करा देते तब तक कांग्रेस लगातार धरने प्रदर्शन करती रहेगी।

इस मौके पर पूर्व सी एम हरीश रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की गन्ना मिल के खिलाफ कांग्रेस लगातार जारी रहेगी गन्ना किसानों के लिए जनजागरण चलाया जाएगा अगर फिर भी भुगतान नहीं होगा तो सी एम आवास पर पहुंचकर उपवास रखा जाएगा।कांग्रेस सभी वर्गों सभी धर्मो का सम्मान करती है कांग्रेस सनातन धर्म का सम्मान करती है और करती रहेगी।पूर्व सी एम ने कहा भाजपा इस प्रदेश के किसानों के हित में नहीं है आज प्रदेश का किसान अपने भुगतान को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार को इसकी ,जरा भी परवाह नहीं है

लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी गन्ना किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ा जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की ऐसी सरकार पहली बार देखी है जिसके मंत्री सरेआम आम लोगो पर हमला कर रहे हैं जनता का खून पसीने चूसने का काम कर रहे हैं मंत्री और उसके बेटे के खिलाफ कोई कार्यवाही आज तक नहीं हो पाई है कांग्रेस लगातार गन्ना किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से उठाती रही है किसानों के मुद्दे को भी कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।इस मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, रवि बहादुर, अमृता रावत, फुरकान अहमद, ममता राकेश , वीरेंद्र रावत, यासिर अराफात, गणेश गोदियाल,चौधरी यशवीर,गौरव चौधरी, सी पी सिंह,राव शेर मोहम्मद,राव आफाक,आदित्य राना,नासिर परवेज, राव फरमूद, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अयाज़,राजीव चौधरी, सचिन गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ,मीर हसन, आशीष सैनी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369