आरिफ नियाज़ी
रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 35 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया । इस शिविर को लेकर कॉलेज प्रबंधन और कॉलेज के छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विकास कुमार ने कहा की रक्तदान महादान है रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। डॉक्टर विकास कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की रक्तदान करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए ताकि अन्य लोग भी रक्तदान के लिए जागरूक हो सकें।
उन्होंने कहा की रक्तदान को लेकर छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला सुबह सवेरे से ही छात्र कॉलेज में पहुंचने लगे थे।रक्तदान के लिए युवाओं को भी आगे आना होगा। रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं हो सकती उन्होंने समय समय पर लोगों से रक्तदान करने की अपील की।इस मौके पर डॉक्टर विकास सैनी,डॉक्टर गौरव गोयल,डॉक्टर संगीता चौहान,रामकुमार चौधरी,सूर्यकांत सैनी,अश्वनी चौधरी,रूबी सैनी,अंकिता यादव ,आलोक सैनी,विक्रांत सैनी,पारुल सैनी,मोनिका शर्मा,स्मिता सैनी,अमिता सैनी,लक्ष्य चौधरी,जेबा मलिक,और सत्यम शर्मा आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला