Jan Mudde

No.1 news portal of India

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हाल्लूमजरा गांव में डाॅ भीमराव अंबेडकर की मुर्ति का अनावरण,ममता राकेश ने कहा अंबेडकर के जीवन से लें शिक्षा

Spread the love

आरिफ नियाजी

भगवानपुर । क्षेत्र के हाल्लूमजरा गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास मंदिर में बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर की मुर्ति का अनावरण भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया । इस दौरान विधायक ममता राकेश ने बुद्ध पूर्णिमा की सभी देश प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने साधनों का अभाव होते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में उच्च मुकाम हासिल किया। उनका जीवन संघर्षों से भरा था। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे।

हमें बाबा साहब के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए और मानव और मानव में ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं रखना चाहिए। इस दौरान जोनू कुमार , संजय कुमार, अक्षय कुमार, सतेंद्र कुमार,लोकेश कुमार,हुकम सिंह, संजीव कुमार, अक्षय कुमार, अरुण कुमार,दीपचंद, गोटी आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369