Jan Mudde

No.1 news portal of India

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर कांग्रेस में उबाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मामले को लेकर कांग्रेस में उबाल है ।ऋषिकेश में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले से कांग्रेसी सड़कों पर हैं रुड़की के दर्जनों कांग्रेसियों ने शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को पद मुक्त किए जाने की मांग की है।कांग्रेस ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आया है।जब मंत्री ही मारपीट पर उतर जाएं तो ऐसी सरकार लोगो का क्या भला करेगी। वहीं इंटक के कार्यकर्ता भी आज शाम को कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करेंगे।

गौरतलब है की दो दिन पहले ऋषिकेश विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई थी। मामले में मंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अब मामले में कार्रवाई के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि प्रेमचंद अग्रवाल संविधान की शपथ के साथ राज्य सरकार कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा इस प्रकार की मारपीट करना ना केवल निंदनीय है ।

पूर्व राज्यमंत्री डा. गौरव चौधरी ने कहा ऐसे व्यक्ति पर सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए जो कि अपने सुरक्षाकर्मियों के दम पर आमजन के साथ खुलेआम मारपीट की गई है उन्होंने कहा कि भाजपा आमजन ही नही बल्कि किसानों और मजदूरों की विरोधी है। कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा भाजपा के नेता किस प्रकार से सत्ता के नशे में चूर होकर इस प्रकार की घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं यह साफ दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद भाजपा के नेताओं का असली चेहरा उजागर हुआ है कहा कि ना सिर्फ प्रेमचंद अग्रवाल को पद मुक्त करना चाहिए बल्कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा भी देनी चाहिए।

इस मौके पर सचिन गुप्ता, गौरव चौधरी, विकास त्यागी, मेला राम प्रजापति, राजवीर रोड, लवी त्यागी, संजय शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, हाजी नोशाद, रहीश अहमद, अरशद अहमद, गौरव प्रधान, मनोज जयंत, सुशील कश्यप, मुस्तकीम काला, सुभाष चौधरी, जाकिर हुसैन, शकील अहमद, जगदेव शेखों, गुलसनवर, भानु प्रताप, चांद, अरशद अली, जसविंदर, भूषण त्यागी, आशीष चौधरी, सबुदिन राणा, मयंक राजपूत, आदित्य राणा, राजीव पुंडीर, अमन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369