Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में लैंड जिहाद को लेकर विधायक उमेश कुमार ने सरकार को बताया तानाशाह, हरीश रावत को भी लिया आड़े हाथों

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में लैंड जिहाद मामले में अब खानपुर विधायक उमेश कुमार भी खुलकर सामने आ गए हैं उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की दरगाह और मजार देश के भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका रखते हैं ऐसे में प्राचीन दरगाहों या मजारों को तोड़ना बहुत ही गलत है साधु संतों ने हमेशा शांति का पैगाम दिया है प्राचीन कोई भी स्मारक हों उस पर सरकार को इस तरह के निर्णय लेने से पहले कानून का सहारा लेना चाहिए।

लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा की जो लोग रातों रात इस तरह के निर्माण कर जमीन हड़पने का काम करते हैं उनका मकसद जमीनों पर कब्जे करना होता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ जरूर बड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।उमेश कुमार ने अपने रुड़की कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से एक खास मुलाकात के दौरान कहा की प्राचीन दरगाहों और मजार आस्था का केंद्र माने जाते हैं जिन्हे नुकसान पहुंचाना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सभी आस्था का केंद्र माने जाते हैं इस तरह की कार्यवाही कर सरकार एक पक्ष के खिलाफ तानाशाही रवैया अपना रही है।

इस तरह की कार्यवाही करने से पहले सरकार को कानून का सहारा लेना चाहिए। उमेश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा की हरीश रावत एक उजाडू बैल की तरह हैं जो किसी के कंधे पर हाथ रख दें तो उसे छह माह बाद पता चलता है की तेरे कंधे पर जख्म हो चुका है जब भी हरीश रावत की सरकार बनी उन्होंने प्रदेश में शराब माफिया,खनन माफिया,और शिक्षा माफियाओं को बढ़ावा दिया।

उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की हरीश रावत को अब बढ़ती उम्र के लिहाज से राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए और युवाओं को आगे लाना चाहिए। उमेश कुमार ने कहा की हरीश रावत 11बार चुनाव हार चुके हैं अब बाहरवे की की तैयारी में लगे हैं उन्हें युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए।उन्होंने कहा की हरीश रावत उत्तराखंड में सी एम रहते सरकारी खजाने का दुरपयोग कर रहे थे मंत्रियों को करोड़ों करोड़ों बांट रहे थे ऐसे में उन्हें राज्य हित में नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा की हरीश रावत का स्टिंग सामने आने के बाद ही उनकी सरकार गिर गई थी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369