Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की राशन गोदाम पर राशन डीलरो ने दिया धरना,किया मौन धारण, हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में राशन डीलर अपनी मांगों को लेकर गोदाम कार्यालय पर मौन धारण करते हुए धरने पर बैठ गए। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन के आहवान पर आज ब्लॉक के सभी राशन डीलर रुड़की राशन गोदाम पर पहुंचे और मौन धारण करते हुए धरने पर बैठ गए।इस दौरान फैडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद ने आरोप लगाया की अगर सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो सभी उचित दर की दुकान के विक्रेता अनिश्चित काल हड़ताल पर चले जायेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

उन्होंने कहा की। आज से सभी राशन डीलर मई का एडवांस राशन भी नहीं उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया की पिछले सात माह का पीएमजीकेएवाई लाभांश का भुगतान आज तक भी नहीं हो पाया है जिसका अतिशीघ्र भुगतान होना चहिए। उन्होंने कहा की चार माह का जो जनवरी से लेकर अप्रैल 20230तक का भुगतान भी अभी शेष है जिसका भुगतान नहीं हो पाया है। जिसका भुगतान सीधे राशन डीलर के खातों में आना चाहिए। राशन डीलरो ने मांग करते हुए कहा की उन्हें कमीशन और लाभांश के अलावा मानदेय भी दिया जाए।

सभी राशन डीलर ने सरकार पर राशन डीलर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा की सरकार उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे राशन डीलर आज बेहद परेशान हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कोई ध्यान ना दिया तो वह दस मई से हड़ताल पर चले जायेंगे।इस मौके पर राशन डीलर राशिद मलिक, अतहर हसन,अजहर अली,सत्यपाल, सत्तार अली,गगन सक्सेना,तेजप्रताप सिंह, महेंद्र,मुकेश,शाहिद हसन,और अय्यूब अली आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369